Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पीएम आवास पूरा नहीं करने वाले लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी

Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ कपिल कुमार ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में लंबित प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि जो लाभुक तीन नोटिस मिलने के बाद भी पीएम आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं करते हैं, उनके विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जाएगा. समीक्षा के दौरान बीडीओ ने आंगनबाड़ी केन्द्र के भवन निर्माण कार्य को भी एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने का आदेश दिया. बीडीओ ने मनरेगा के तहत चल रहे योजनाओं की भी समीक्षा की. सभी ग्राम रोजगार सेवकों को ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस के सृजन का निर्देश दिया. साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित खेल मैदान का निर्माण कार्य भी समय पर पूरा कराने को कहा. बैठक में 18 मार्च को चतरोचट्टी उप स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित एक दिवसीय दिव्यांग शिविर के प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया. बैठक में बीपीओ पवन कुमार गुप्ता, जेई रोहित कुमार, दीपक कुमार, अरविन्द्र कृष्णव, पंचायत सचिव फिरोज अंसारी, सलीम अंसारी रोजगार सेवक, विनय गुरु, भोला महतो, शिवशंकर रविदास सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-santal-tribals-celebrated-baha-festival-with-pomp-in-chass-bharra/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : चास के भर्रा में संताल आदिवासियों ने धूमधाम से मनाया बाहा पर्व [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही