Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : डीएवी स्कूल के प्राचार्या का हुआ ट्रांसफर, दी गई विदाई

Advertisement
Advertisement

शिक्षकों व विद्यार्थियों ने की कार्यकाल की सराहना

Bermo : डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया की प्राचार्या उषा राय का स्थानांतरण हो गया है. इस अवसर पर स्कूल की ओर से उन्हें 23 सितंबर को विदाई दी गई. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक व विद्यालय प्रभारी राम निवास रॉय ने प्राचार्या को पुष्प गुच्छ भेंट किया. प्राचार्या उषा राय ने कहा कि यहां के शिक्षकों, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने उन्हें भरपूर सहयोग किया. बता दें कि प्राचार्या श्रीमती राय ने 2017 में विद्यालय का कार्यभार संभाला था. उनके कार्यकाल में विद्यालय के सभी कार्यकलाप सुचारू रूप से संचालित हुए. इस विदाई के अवसर पर शिक्षक एसके शाही, आरके सिंह, एस०के सिंह, मनोज शास्त्री, पाणिग्रही, ज्योति कुमारी, मधु कुमारी, वन्दना सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-huge-uproar-in-the-public-meeting-of-the-state-food-commission/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : राज्य खाद्य आयोग के जनसंवाद में जमकर हंगामा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही