Search

 
 
 

बेरमो: एसपी पहुंचे बोकारो थर्मल, अधिकारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

 
Bermo: पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा मंगलवार को बोकारो थर्मल पहुंचे. यहां जीएम कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस में ओएनजीसी के अंतर्गत काम करने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में एसपी ने अधिकारियों को भरोसा दिया कि जिले की पुलिस आपकी सुरक्षा का ध्यान रखेगी. बिना भय के यहां काम करें.

क्या था मामला

दरअसल ओएनजीसी के अंतर्गत बेकर एंड सिक्स कंपनी के इंजीनियर 22 जून को अपना काम निपटाकर बोकारो थर्मल होटल लौट रहे थे. बालीडीह टोल प्लाजा के निकट उनकी गाड़ी को रोककर कुछ लोगों ने मारपीट की. मारपीट के दौरान दोनों इंजीनियरों पर चाकू से भी हमला किया गया. जिसके कारण वे घायल हो गए थे. वहां से किसी तरह वे बोकारो थर्मल लौटे. यहां प्राथमिक इलाज के बाद रांची चले गए. जहां उनका समुचित इलाज हुआ. इस संबंध में उन्होंने एसपी को सूचना दी थी और सुरक्षा की गुहार लगाई थी. इसी सूचना पर एसपी दोनों इंजीनियर और ओएनजीसी के अधिकारियों के साथ बैठक किये और पूरी जानकारी ली. इसके बाद एसपी ने कंपनी के इंजीनियरों को भरोसा दिया कि वे निर्भीक होकर काम करें. उनकी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात रहेगी. इसके साथ ही जो भी घटना को अंजाम दिया है, पुलिस उसे शीघ्र गिरफ्तार करेगी. इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/after-the-instructions-of-the-chief-minister-the-way-for-the-promotion-of-aso-in-the-jharkhand-secretariat-is-cleared/">मुख्यमंत्री

के निर्देश के बाद झारखंड सचिवालय में एएसओ के प्रमोशन का रास्ता साफ 
बैठक में एसपी के साथ बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान, बेरमो थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह और गोमिया अंचल के इंस्पेक्टर आशीष खाखा  सहित अन्य कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. इसके बाद एसपी ने बोकारो थर्मल, गांधीनगर एवं बेरमो थाना का निरीक्षण किया. वहीं नव पदस्थापित थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान और रविन्द्र कुमार सिंह को सुरक्षा से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- डॉक्यूमेंट्री">https://lagatar.in/tmc-mp-mahua-moitras-entry-in-poster-controversy-of-documentary-film-kali-says-i-have-no-problem-with-it/">डॉक्यूमेंट्री

फिल्म काली के पोस्टर विवाद में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की इंट्री, कहा, मुझे इसे लेकर कोई परेशानी नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही