Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : फ्लैट में मिला मजदूर का शव, मंगलवार को बीमा कंपनी के व्यक्ति से हुई थी मारपीट

Advertisement
Advertisement
Bermo : आईइएल थाना क्षेत्र स्थित लाल फ्लैट में बुधवार सुबह एक मजदूर का शव बरामद हुआ है. मजदूर की पहचान 50 वर्षीय राजू करमाली के रुप में हुई है. जो लाल फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहता था. इसे भी पढ़ें - 27">https://lagatar.in/27-lakh-vs-22-crore-votes-prashant-kishor-explained-the-maths-it-will-take-20-years-for-kejriwal-to-take-on-the-bjp/">27

लाख बनाम 22 करोड़ वोट, प्रशांत किशोर ने गणित समझाया, केजरीवाल को भाजपा का मुकाबला करने में लगेंगे 20 साल…

एक दिन पहले हुई थी मारपीट

राजू की पत्नी ने बताया कि मंगलवार को जब वो घर लौटा तो बताया कि एक बीमा कंपनी के व्यक्ति के साथ उसकी मारपीट हुई है. उसने यह भी कहा कि वो अब नहीं बचेगा. जिसके बाद वो अपने कमरे में सोने के लिए चला गया. और बुधवार सुबह कमरे में वो मृत पाया गया. जिसकी सूचना पत्नी बसंती देवी ने आस- पास के लोगों को दी. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/supporters-of-congress-mla-amba-prasad-raised-slogans-against-chief-minister-hemant-soren/">कांग्रेस

विधायक अंबा प्रसाद के समर्थकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ की नारेबाजी

मृतक के शरीर में हैं चोट के निशान 

पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर में चोट के कई निशान है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इसे भी पढ़ें - पत्रकार">https://lagatar.in/journalist-rana-ayyub-stopped-from-going-to-london-at-mumbai-airport-ed-issues-look-out-circular-in-money-laundering-case/">पत्रकार

राणा अय्यूब को मुंबई एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोका गया, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने जारी किया है लुक आउट सर्कुलर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही