Search

 
 
 

बेरमो : जालसाजी के आरोप में दो पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 
शिकायतकर्ता का हो चुका है निधन, 1.40 लाख रुपए की निकासी का दर्ज कराया गया था मामला Bermo: गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचटी थाना क्षेत्र की पुलिस ने कृषि साख सहयोग समिति चिपरी से जालसाजी कर पैसे निकालने वाले समिति के दो पूर्व प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मगर विडंबना है कि शिकायतकर्ता का निधन हो चुका है. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि 2017 में हुरलुंग पंचायत के करमाटांड निवासी दुखन महतो ने उक्त बैंक में एक लाख चालीस हजार रुपए जमा किया था. उक्त रकम को तत्कालीन प्रबंधक प्रभुनारायण महतो और कामेश्वर सिंह ने जालसाजी कर निकाल लिया. प्रभुनारायण महतो बड़की सिधाबारा गांव एवं कामेश्वर सिंह चिपरी गांव के रहने वाले हैं. रकम निकासी को लेकर जालसाजी का मामला दर्ज कराया गया था. थाना प्रभारी ने बताया कि दोंनो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-united-front-demonstration-on-22nd-in-khasmahal-konar-project/">बेरमो

: खासमहल-कोनार परियोजना में संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन 22 को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही