Search

 
 
 

बेरमो : बिजली करंट लगने से दो महिला घायल, ग्रामीणों ने लगाये विभाग पर आरोप

 
Bermo : बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से एक बार फिर गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग उतरी पंचायत में घटना हुई है. यहां दो महिला बिजली करंट के चपेट में आने से घायल हो गईं, जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. रंजन कुमार की पत्नी सुनीता देवी 45 वर्ष आंगन में लगे लोहे के तार में भीगा हुआ कपड़ा डाल रही थी. इसी दौरान तार में करंट आ गया. जिससे वह करंट की चपेट में आ गई. सुनीता देवी की छोटी देवरानी सुलोचना देवी ने जब उसे तार में छटपटाते हुए देखीं तो वह अपनी गोतनी को तार से छुड़ाने चली गई, जिसके कारण वह भी करंट के चपेट में आ गई. दोनों बहुओं को तार पर लटका देख उनके जेठ प्रदीप विश्वकर्मा ने डंडे से मारकर छुड़ाया.  इसे भी पढ़ें- स्कूल">https://lagatar.in/school-collapse-case-education-minister-took-responsibility-jagarnath-mahato-accepted-negligence/">स्कूल

पर ठनका गिरने का मामला: शिक्षा मंत्री ने ली जिम्मेदारी, लापरवाही की बात स्वीकारी

“स्वांग कोलियरी की लचर बिजली व्यवस्था”

आनन-फानन में दोनों घायलों को गोमिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सक डॉ हलन बारला ने सुनीता देवी का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि सुलोचना का इलाज गोमिया में ही हो रहा है. स्वांग उतरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य धनेश्वरी देवी ने बताया कि स्वांग कोलियरी में बिजली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है. जिसके कारण यह हादसा हुआ है. वहीं उन्होंने मांग की है कि सीसीएल बिजली के तार और पोल की मरम्मत करे ताकि भविष्य में कोई हादसा नहीं हो.  इसे भी पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-16-hundred-meters-in-township-the-running-competition-the-mla-rewarded-the-youth/">गढ़वा

: टाउनशीप में 16 सौ मी. की दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं को विधायक ने किया पुरस्कृत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही