Search

 
 
 

स्कूल पर ठनका गिरने का मामला: शिक्षा मंत्री ने ली जिम्मेदारी, लापरवाही की बात स्वीकारी

 
Saurav Shukla Ranchi: बोकारो जिले के जैनामोड़ के बाधडीह मध्य विद्यालय के बरामदे में शनिवार दोपहर ठनका गिरने से दर्जनों बच्चे इसके चपेट में आकर घायल हो गए. झारखंड के शिक्षा मंत्री ने तत्काल घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों से उनका हालचाल जाना. इसी कड़ी में रविवार को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, “राज्य के 35 हजार स्कूलों तक अकेले मैं कैसे पहुंच सकता हूं?” हालांकि उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति और हेड मास्टर की लापरवाही की बात को स्वीकार किया. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-20-women-joined-the-chamber-of-commerce-a-total-of-56-new-members-were-made/">चाईबासा

: 20 महिलाओं ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स की सदस्यता ग्रहण की, कुल 56 नए सदस्य बनाए गए

जहां तड़ित चालक नहीं उसकी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

घटना पर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है. इसमें किसी का कोई दोष नहीं. 2009 में स्कूल में तड़ित चालक लगाया गया था, लेकिन स्कूल प्रबंधन समिति और हेड मास्टर की लापरवाही के कारण तड़ित चालक काम नहीं कर रहा था. यही वजह है कि घटना हुई. उन्होंने कहा कि शनिवार को ही आदेश दिया गया है कि वैसे स्कूल जहां तड़ित चालक नहीं लगा हुआ है उसकी रिपोर्ट दें और अविलंब तड़ित चालक लगाया जाए. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-law-and-order-situation-in-the-state-poor-babulal-2/">गिरिडीह

: राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लचर : बाबूलाल

“घटना वाले स्कूल में 11वें दिन करूंगा निरीक्षण”

जगन्नाथ महतो ने कहा कि जिस स्कूल में घटना घटी है वहां 10 दिन के अंदर तड़ित चालक लगाने का आदेश दिया गया है. 11 वें दिन खुद जाकर वहां का निरीक्षण करूंगा. साथ ही बोकारो जिले के सभी स्कूलों को भी तड़ित चालक लगाने का आदेश दिया गया है.

स्कूल प्रबंधन समिति को किया किया गया तलब

उन्होंने कहा कि झारखंड के 35,000 स्कूलों तक अकेले शिक्षा मंत्री नहीं पहुंच सकता हैं. ऐसे में अधिकारियों को भी जाकर देखने की जरूरत है कि कहां तड़ित चालक नहीं है. सरकार के स्तर से फंड की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि वज्रपात की घटना की जिम्मेदारी लेता हूं. 2009 से स्कूल में तड़ित चालक नहीं है. स्कूल प्रबंधन समिति को बुलाकर कड़ी फटकार भी लगाई है. उनसे पूछा गया कि आखिर इतने सालों से तड़ित चालक क्यों नहीं लगाया गया था? [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही