Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : ढोरी के कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन में कन्या भारती के लिए हुआ मतदान

Advertisement
Advertisement
20 जुलाई को होगी मतगणना, सेनापति समेत अन्य पदों का होगा चुनाव Bermo : कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन में 19 जुलाई को शिशु सह कन्या भारती के पदाधिकारियों के लिए मतदान हुआ. इसमें मतदान के जरिए सेनापति, सह सेनापति, मंत्री और सह मंत्री को विद्यालय की छात्राएं चुनेंगी. विद्यालय की प्राचार्य इंद्रावती मिश्रा ने कहा कि छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए शिशु सह कन्या भारती का गठन किया गया है, जिसमें उक्त पद के लिए चुनाव किया जाता है. बुधवार को 85 फीसदी छात्राओं ने मतदान में हिस्सा लिया. 20 जुलाई को मतगणना होगी. मौके पर कांग्रेस पार्टी के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो के प्राचार्य पंकज मिश्रा, जरीङीह बाजार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य कमलजीत सिंह, अनपति विद्या मंदिर के सचिव सह संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह, कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन के सचिव धीरज पांडेय, सरस्वती शिशु मंदिर ढोरी स्टाफ क्वार्टर के सचिव सुमित बंसल, श्रमिक नेता विकास कुमार सिंह व उज्ज्वल मुखर्जी, कन्या भारती की प्रमुख आचार्या प्रियंका कुमारी, शिक्षक गौरव कुमार सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थीं. यह भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-united-front-demonstration-on-22nd-in-khasmahal-konar-project/">बेरमो

: खासमहल-कोनार परियोजना में संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन 22 को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही