Search

 
 
 

अब तक की पहल बेहतर, कार्य का दायरा बढ़ाएं : महानिदेशक

 
Hazaribagh : नीति आयोग के हजारीबाग जिला के लिए नामित केंद्रीय प्रभारी एससीएल दास, महानिदेशक पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बन ने शनिवार को नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटर्स से संबंधित समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि अब तक के किए गए प्रयास अच्छे हैं, लेकिन इसका दायरा बढ़ाते हुए कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने सर्वप्रथम नीति आयोग के पांच इंडिकेटर्स स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचा पर हजारीबाग जिला की डेल्टा रैंकिंग में पूरे देश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर जिला प्रशासन को बधाई दी. इसे भी पढ़ें:यादव">https://lagatar.in/yadav-mahasabhas-protest-in-front-of-raj-bhavan-demand-for-formation-of-ahir-regiment-and-caste-census/">यादव

महासभा का राजभवन के सामने धरना, अहीर रेजिमेंट बनाने व जातिगत जनगणना की मांग 

किये गये कार्यों की जानकारी दी गई

बैठक में उपायुक्त नैंसी सहाय की मौजूदगी में जिला प्रशासन की ओर से डीएमएफटी मद से विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने दी. उन्होंने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए डीएमएफटी मद से स्वास्थ्यकर्मियों चिकित्सक, मेडिकल ऑफिसर आदि की नियुक्ति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिला के सदर अस्पताल में कार्डियक लाइफ सपोर्टेड एंबुलेंस की खरीदारी की गई है. साथ ही विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, स्कूलों का सुदृढ़ीकरण आदि के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-woman-injured-in-topchanchi-explosion-died-in-ranchi-rims/">धनबाद:

 तोपचांची विस्फोट कांड में जख्मी महिला की रांची रिम्स में हुई मौत

अधिकारियों में इनोवेशन स्प्रिट सराहनीय- एससीएल दास

मौके पर केंद्रीय प्रभारी एससीएल दास ने अबतक किए गए कार्यों को लेकर जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि हजारीबाग जिला में अधिकारियों में इनोवेशन स्प्रिट सराहनीय है. चिकित्सकों की कमी की समस्या देशव्यापी है. लेकिन उपायुक्त ने नेतृत्व में डीएमएफटी मद से चिकित्सकों की नियुक्ति कर इस क्षेत्र में आ रही कमी को पूर्ण करने का प्रयास निश्चय ही अच्छी पहल है. बच्चों के बेहतर ज्ञानवर्धन के लिए जिला में विज्ञान की शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष इंटरवेंसन है. मौके पर डीएफओ, डीपीओ, मत्स्य पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही