Search

SSC की परीक्षा में श्योर सक्सेस सेंटर के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

Ranchi : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL 2022 ) भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 13 मई 2023 को जारी किया था. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में 36001 पदों को भरा जाएगा. इनमें 15408 पद अनारक्षित, 8336 पद ओबीसी, 5571 पद एससी, 3798 ईडब्ल्यूएस और एसटी के 2888 पद थे. इनमें सर्वाधिक 19676 पद डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट/सॉटिंग असिस्टेंट के थे. ज्ञात हो, 9 फरवरी 2023 को CGL 2022 टियर-। परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए थे. टियर- 2 की परीक्षा 2 से 7 मार्च तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में देशभर से 36 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. इसी क्रम में झारखंड के प्रतिष्ठित मार्गदर्शक संस्थान श्योर सक्सेस सेंटर के 100 से अधिक छात्रों का चयन अंतिम रूप से CGL 2022 की भर्ती परीक्षा में हुआ है. इनमें राहुल कुमार सिंह, रोहित कुमार गोराई, सुमित राज, शैलजानन्द भारद्वाज, प्रिया कुमारी, निहित राज गुप्ता, अजय दास, कुमारी स्वाती, श्वेता सुमन, आशीष कुमार गुप्ता, सोनाली वर्मा, हर्षा कुमारी, निधि सिन्हा, राहुल कुमार गुप्ता, शुभम कुमार सिंह, संगीता कुमारी, राजकिशोर यादव, निरज सिंह, मुस्ताख अंसारी, चांदनी कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हैं. इनका चयन क्रमश: टैक्स असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, ऑडिटर आदि पदों पर हुआ है. सभी सफल छात्रों ने निदेशक एवं शिक्षकगणों का आभार प्रकट किया है और संस्थान के योगदान को सराहा. संस्थान के निदेशक सुनील जायसवाल ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो सफलता कि ओर अग्रसर करता है. हम अपने विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यम से निरंतर और व्यापक रूप से आंकते हैं, जिससे छात्रों में तनाव का स्तर कम होता है. हम लगातार छात्रों के जीवन कौशल को विकसित करने की दिशा में प्रयास करते रहते हैं. साथ ही निदेशक ने यह भी बताया कि आगामी बैंकिग, एसएससी आदि परीक्षाओं के कैप्सूल कोर्स (क्रैश कोर्स) जल्द ही शुरू किया जाएगा. वहीं बेसिक लेवल से संपूर्ण कोर्स की तैयारी 5 तथा 12 जून से शुरू किया जा रहा है, जिसमें बैंकिंग, एसएससी, रेलवे, जेएसएससी, एमबीए, शिक्षक पात्रता परीक्षा आदि की तैयारी कराई जाएगी. संस्थान में इसकी नामांकन प्रक्रिया जारी है. इसे भी पढ़ें : JAC">https://lagatar.in/jac-10th-and-12th-science-board-results-released/">JAC

10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड का रिजल्ट जारी, मैट्रिक में 95.38% और इंटर में 81.45 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp