Search

JAC 10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड के रिजल्ट जारी, मैट्रिक में 95.38% और इंटर में 81.45 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल

Ranchi :   झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिये हैं. मैट्रिक की परीक्षा में 95.38 फीसदी और इंटर साइंस की परीक्षा में 81.45 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है.  स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने रिजल्ट जारी किया. इस दौरान माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सुनील कुमार जैक के अध्यक्ष डॉ एके माहतो, जैक उपाध्यक्ष डॉ विनोद सिंह और जैक के सचिव एमके सिंह भी मौजूद रहे. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com">http://jacresults.com">jacresults.com

या">http://jac.jharkhand.gov.in">

jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.  इसे भी पढ़ें : UPSC">https://lagatar.in/upsc-result-released-ishita-kishore-topped-933-candidates-got-success/">UPSC

2022 का फाइनल रिजल्ट जारी, इशिता किशोर टॉपर, टॉप 4 पर लड़कियों ने जमाया कब्जा

10वीं बोर्ड में 68.32 और 12वीं बोर्ड में 90.60 फीसदी छात्र फर्स्ट डिवीजन से हुए पास

JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा में 68.32 फीसदी छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से पास किया है. वहीं 39.25 फीसदी छात्र सेकेंड डिवीजन से और   2.72 फीसदी थर्ड डिवीजन से पास किये हैं. वहीं इंटर साइंस की बोर्ड परीक्षा में 90.60 फीसदी स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया है. वहीं 7.63 फीसदी छात्र सेकेंड डिवीजन से और 0.02 फीसदी छात्र थर्ड डिवीजन से पास किये हैं.

दिव्या कुमारी साइंस की टॉपर और श्रेया सोनगिरी 10वीं बोर्ड की टॉपर रही  

479 अंक लाकर दिव्या कुमारी साइंस की टॉपर बनी है. खुशी कुमारी ने दूसरा, प्रियंका घोष ने तीसरा, पवन कुमार राना ने चौथा और बेबी कुमारी ने पांचवा स्थान हासिल किया है. वहीं 490 अंक लाकर श्रेया सोनगिरी मैट्रिक की परीक्षा में टॉपर रही. इसके अलावा सॉरव कुमार पॉल ने दूसरा, दीक्षा भारती ने तीसरा, दीप मित्रा ने चौथा और मनीष सिंह ने पांचवा स्थान हासिल किया है.

मुख्यमंत्री ने सफल छात्र -छात्राओं को दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैक बोर्ड और इंटर की परीक्षा में पास होने वाले सभी छात्र छात्राओं को ट्वीट कर के बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होने सबों को जोहार कहते हुए कहा कि आप सभी नित नयी उंचाईयों को छुएं, यही कामना है . उन्होने शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी है.

जानिए कौन हैं 12वीं साइंस टॉप 10 में

1. दिव्या कुमारी 2. खूशी कुमारी 3. प्रियंका घोष और पवन कुमार राणा 4.बेबी कुमारी,रिशा साहु और प्रियंका सिन्हा 5. सोनु कुमार और हिमानी कुमारी 6. राजू कुमार साव,राज नंदनी कुमारी, आतिश गौरव, अजलफा तामजीत, रुपेश महतो और शुभम कुमार वर्मा 7.अफिफा निगार , मो. अरबाज हुसैन, शशि कुमार और अमर्जीत कुमार 8. मरुफा प्रवीन,राहुल कुमार , प्रिया कुमारी और रितिरा कुमारी 9. गोपाल प्रसाद, रितेश अनुराग और विद्या वर्मा 10 अभिमन्यू कुमार, ऋषि कुमार और विद्या सुरानी.

10वीं  के टॉपरों की सूची

  •  श्रेया सोनगिरी 490 पूर्वी सिंहभूम चाकुलिया पुरना पानी आदिवासी हाई स्कूल
  • सौरभ कुमार पॉल 489 दुमका हाई स्कूल हथियापथर
  • दीक्षा भारती 488 हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल
  • दीप मित्रा 488 चास रामरुद्रा हाई स्कूल
  • मनीष सिंह 487 गुमला संत पैट्रिक्स हाई स्कूल
  • शुभम कुमार 487 टेलो बोकारो सरस्वती विद्या मंदिर
  • कृतिका कुमारी 486 बारहमासिया बोकारो हाई स्कूल तीसरी
  • कुणाल पॉल 486 पूर्वी सिंहभूम चाकुलिया पुरना पानी आदिवासी हाई स्कूल
  • प्रभाकर गोंझू 486 संत जेवियर्स हाई स्कूल बुंडू रांची
  • बंटी कुमार 486 तिरिल रांची प्रॉप आदर्श मंदिर हाई स्कूल
  • शुभम कुमार रवानी 485 अपग्रेडेड हाई स्कूल डांगेपरा पाकुड़
  • सोनल कुमारी 485 प्रगति सरस्वती शिशु विद्यामंदिर जमशेदपुर
  • मीसा गुप्ता 485 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
  • सोनाली कुमारी 485 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
  • विशाल कुमार महतो 484 प्रॉप एस एस एन एम एस हाई स्कूल आजाद सिजुआ
  • राज कुमार डे 484 मॉडल 2 इंटर स्कूल हिरणपुर पाकुड़
  • नेहा कुमारी 484 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
  • नीरजा कुमारी 484 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
  • मेघा कुमारी 484 प्रभात तारा हाई स्कूल जगन्नाथपुर धुर्वा
  • आलोक विश्वकर्मा 484 उत्क्रमित हाई स्कूल शाली कन्या
  • वर्षा कुमारी 484 अमृतनगर हाई स्कूल हजारीबाग
  • खुशी शाह कसेरा 483 ए डी एस गर्ल्स हाई स्कूल मधुपुर
  • शशांक राज 483 शांति निवास हाई स्कूल गड़वा
  • सादिया अफरीन 483 एस एस हाई स्कूल चिलदाग रांची
  • जिया श्रीवास्तव 483 उर्सुलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल रांची
  • छबि कुमारी 483 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
  • रवि कुमार महतो 483 एस एस हाई स्कूल ओरमांझी रांची
  • कनक कुमारी 483 जादूनाथ गर्ल्स हाई स्कूल हजारीबाग
  • संध्या उरांव 483 आश्रम गर्ल्स हाई स्कूल सिसई गुमला
  • जीत मंडल 483 एस एस विद्या मंदिर फतेहपुर
  • शुभम कुमार 483 सी ए हाई स्कूल भुरकुंडा
  • आनंद कुमार दास 483 प्रॉप आर एम एस हाई स्कूल महुदा
  • काजल कुमारी 483 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
  • प्रिंस कुमार साहू 483 बी एस हाई स्कूल गिंजो ठाकुरगांव
  • राहुल कच्छप 482 ई एम रेसी हाई स्कूल सालगडीह
  • विशाल हांसदा 482 प्रॉप हाई स्कूल बाघमारा बलियापुर
  • दिव्या कुमारी 482 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
  • संध्या गोरई 482 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
  • नंदिनी बक्सी 482 पुरना पानी आदिवासी हाई स्कूल
  • आकाश प्रमाणिक 482 संत जेवियर्स हाई स्कूल बुंडू
  • साहिल गोप 482 एस एस आई पी 2 हाई स्कूल मनोहरपुर
  • अनुप्रिया कुमारी 482 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
  • मानवी कुमारी 482 एस एस हाई स्कूल पांडेयपुरा
  • आदित्य कुमार 482 कर्मा हाई स्कूल
  • श्रेया शान 482 पुरना पानी आदिवासी हाई स्कूल
  • बरखा आनंद 481 जीओवीटी बी सी गर्ल्स हाई स्कूल रांची
  • ऋषभ कुमार 481 आर के सूरत हाई स्कूल लोहरा
  • सोनल केशरी 481 पब्लिक हाई स्कूल कुजू
  • नर्गिश परवीन 481 उर्सूलाइन कान्वेंट हाई स्कूल रांची
  • श्रुति कुमारी 481 यू सी गर्ल्स हाई स्कूल लोहरदगा
  • कृष्णा कुमार 481 अपग्रेड हाई स्कूल नवातांड टुंडी
  • गौरव कुमार 481 छोटानागपुर हाई स्कूल बोंगावर
  • खुशबू कुमारी 481 एस एन मारवाड़ी गर्ल्स हाई कोर्ट रांची
  • हिमांशु शेखर कुमार 481 कल्याण हाई स्कूल चुलहिया
  • गुड़िया रानी 481 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
  • काजल रानी 481 हाई स्कूल काईलातांड
  • सौरभ कुमार महतो 481 अपग्रेड हाई स्कूल भुरकुंडा
  • रश्मिता पति 481 सरस्वती शिशु मंदिर सरायकेला
  • पियूष कुमार 481 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बीजूपाड़ा
  • आशीष कुमार महतो 481 एस एस हाई स्कूल ओरमांझी रांची
  • प्रीती कुमारी 481 हाई स्कूल कैलाटांड
  • खुशी कुमारी 481 नेताजी अकादमी हाई स्कूल होचर कांके
  • देवेंद्र मंडल 481 हाई स्कूल बगोदर
  • कर्ण कुमार दास 481 डॉन बोस्को हाई स्कूल हेसाग हटिया

जानिए इंटर साइंस में कितने बच्चों ने पास किया

कुल आवेदक      74679 परिक्षा में शामिल  73833 पास                    60134 प्रथम श्रेणी             54481 द्वितीय श्रेणी             5634 तृतीय श्रेणी              15

जानिए 10वीं में कितने  पास हुए

कुल आवेदक        433643 परिक्षा में शामिल    427294 पास                     407559 प्रथम श्रेणी          269913 द्वितीय श्रेणी        126563 तृतीय श्रेणी          11083 स्टूडेंट्स ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
  • सबसे पहले जैक की आधिकारिक वेबसाइट">http://jac.jharkhand.gov.in/">

     jac.jharkhand.gov.in पर जायें.
  •  कक्षा 10वीं या 12वीं परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य डेटा डालें.
  • फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जायेगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी प्रिंट करवा लें.

14 मार्च से 3 अप्रैल तक 10वीं और 14 मार्च से 5 अप्रैल तक 12वीं की परीक्षा चली थी

बता दें कि जैक कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गयी थी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 5 अप्रैल तक चली थी. 10वीं की परीक्षा के लिए 1225 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 724 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 7.68 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. जिसमें से दसवीं में लगभग 4.34 लाख परीक्षार्थी और 12वीं में लगभग 3.34 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-second-day-of-public-awareness-campaign-at-gautam-buddha-b-ed-college/">हजारीबाग:

गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में जन जागरुकता अभियान का दूसरा दिन
[wpse_comments_template]  
Follow us on WhatsApp