Search

 
 
 

बेतिया : 2 साल की लापता बच्ची का शव पड़ोस की छत से बरामद, महिला समेत 3 गिरफ्तार

Lagatar Desk :   घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की है.  हसीब खान की दो वर्षीय बेटी अनाया खातून बुधवार को घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई. बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.
 
बच्ची

Lagatar Desk :  पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के मझौलिया से दिल को झकझोर देने वाली खबर आई है. यहां बुधवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हुई 2 साल की बच्ची का शव गुरुवार देर रात बरामद किया गया है. 

 

पुलिस के अनुसार, बच्ची का शव उसी महिला के छत पर बोरी में बंद मिला, जिसे सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को ले जाते हुए देखा गया था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला, उसकी मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

इसे भी पढ़ें

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, अचानक हुई लापता

घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की है.  हसीब खान की दो वर्षीय बेटी अनाया खातून बुधवार को घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई. बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

 

इसके बाद परिवार ने मझौलिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक महिला बच्ची को अपने साथ ले जाती दिखाई दी.

 

परिजनों के अनुसार, महिला का नाम सबीना उर्फ सुमी खातून है और वह पड़ोस में ही रहती है. इसके बाद पुलिस ने सबीना, उसकी मां और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. गुरुवार देर शाम सबीना के घर की छत से बच्ची का शव बरामद हुआ. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में आक्रोश फैल गया.

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ अजीत कुमार और मझौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

यह भी जांच की जा रही है कि बच्ची का शव महिला के घर की छत पर किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई. पुलिस आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर करेगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही