Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bhagalpur : हाइवा और पिकअप की टक्कर में ड्राइवर-खलासी की मौत

Bhagalpur : बिहार के भागलपुर में शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर गनगनिया रेलवे स्टेशन के पास की है, जहां शनिवार की सुबह पिकअप और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में वैन के चालक और खलासी की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, शनिवार अहले सुबह एक पिकअप वैन सब्जी लेकर जा रही थी. इसी दौरान गनगनिया रेलवे स्टेशन के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा से जोरदार टक्कर हो गई. घटना के बादज अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया मगर असफल रहे. 

लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को वाहन से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
  
मृतकों की पहचान खगड़िया निवासी स्वर्गीय दिनेश तांती के पुत्र सुमन कुमार और बेगूसराय के रामभरोसे दास के 24 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतकों के परिवार में मातम छा गया. 

हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया. पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही