Bihar : गर्मी के शुरू होते ही देश के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गयी हैं. ताजा मामला भागलपुर का है. तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर सिलेंडर फटने से कॉलोनी में भीषण आग लग गयी. इस अगलगी में करीब 100 जलकर राख हो गये. घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. लोग जान बचाकर घरों से बाहर निकलकर लगे. इलाके में चीख-पुकार मच गयी. मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी. करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. (बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">(बिहार
की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Tick गायब, राजनीतिक, बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियों के Twitter अकाउंट हुए अनवैरिफाइड
: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख [wpse_comments_template]
की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
सिलेंडर फटने से लगी आग और कई घर हुए राख
जानकारी के अनुसार, सच्चिदानंद नगर कॉलोनी के किसी घर में पहले रसोई गैस सिलेंडर फटा. सिलेंडर फटने से आग लगी. इसकी वजह से एक-दो और सिलेंडर फट गयी और आग विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते आग ने कॉलोनी की 100 से 150 घरों को अपनी आगोश में ले लिया. अगलगी के बाद वहां हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ें : Blue">https://lagatar.in/blue-tick-disappeared-twitter-accounts-of-many-political-bollywood-and-sports-personalities-unverified/">BlueTick गायब, राजनीतिक, बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियों के Twitter अकाउंट हुए अनवैरिफाइड
मेयर ने पीड़ितों को हर संभव मदद करने का किया वादा
आग लगने की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया. इस दौरान शहर की मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल भी मौजूद रहीं. शहर की मेयर ने घटनास्थल पर पीड़ितों से बात की. उन्होंने प्रशासन की ओर से पीड़ितों को हर संभव मदद किये जाने का भी वादा किया है. एसडीएम धनंजय कुमार और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि पहले टीम के साथ इलाके का सर्वे करेंगे. इसके बाद 24 से 48 घंटे के अंदर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जायेगा.मंगलवार को पटना के तेल गोदाम में लगी थी आग
बता दें कि मंगलवार को पटना में तेल के एक गोदाम में भीषण आग लग गयी थी. जहां पर आग लगी थी. वह काफी तंग गली थी. इसके चलते फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी मिली थी. फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने कई घंटों के बाद आग की लपटों पर काबू पाया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-fierce-fire-in-furniture-shop-in-kokar-industrial-area/">रांची: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख [wpse_comments_template]
Leave a Comment