Search

 
 
 

भागलपुर : ट्रेन के बाथरूम के पास मिला नवजात शिशु, RPF ने बचाई जान

जिले के नाथनगर रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 63431) के बाथरूम के पास लावारिस हालत में पाए गए नवजात शिशु को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षित बचा लिया.
 

Bhagalpur:  जिले के नाथनगर रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 63431) के बाथरूम के पास लावारिस हालत में पाए गए नवजात शिशु को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षित बचा लिया.

 

आरपीएफ की तत्परता


स्थानीय आरपीएफ हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार ने ड्यूटी के दौरान ट्रेन में इस नवजात को देखा और तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मासूम को अपने प्रोटेक्शन में लिया. शिशु को प्राथमिक देखभाल के बाद आरपीएफ पोस्ट लाया गया.

 

शिशु की सुरक्षा और जांच


आरपीएफ ने घटना की जानकारी तुरंत चाइल्ड लाइन को दी. फिलहाल शिशु की पहचान नहीं हो पाई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसे ट्रेन में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही