Search

 
 
 

भागलपुर: पति को सलाखों के पीछे देख गर्भवती पत्नी की हुई मौत, घर में पसरा मातम

 
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर से अजीबों-गरीब मामला सामने आया है. जहां एक गर्भवती पत्नी सलाखों के पीछे पति को देख बेहोश हो गई. और जब परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद मृतक महिला के घर में मातम पसरा हुआ है. दरअसल दो साल पहले पल्लवी की शादी भागलपुर के घोघा के रहने वाले गुड्डू नाम के युवक से हुई थी. शादी के कुछ महीनों बाद पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ और उसे जेल हो गई. कई दिनों तक पत्नी ने पति से जेल में मिलने की इच्छा जाहिर की, लेकिन परिजनों ने महिला को पति से नहीं मिलने दिया. पत्नी के बार-बार जिद्द करने पर महिला का देवर उसे भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा लेकर गया. जहां पति को देखते ही पत्नी बेहोश हो गई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर देवर ने भाभी की मौत का जिम्मेदार पुलिस प्रशासन को ठहराया है. देवर का कहना है कि झूठे आरोप में पुलिस ने मेरे भाई को जेल में डाला जिसकी वजह से आज मेरी भाभी की मौत हुई है.

मुखाग्नि के लिए पति को मिला एक दिन का पैरोल

पल्लवी की मौत के बाद परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को परिजनों को सौंप दिया गया. अंतिम संस्कार के लिए पल्लवी के पति को एक दिन का पैरोल मिला. जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा में पति श्मशान घाट पहुंचा जहां उसने पत्नी को मुखाग्नि दी. इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य">https://lagatar.in/dr-rk-gupt-new-in-charge-director-rims-met-health-minister-banna-gupta-reviewed-departments/">स्वास्थ्य

मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले रिम्स के नए प्रभारी निदेशक डॉ आरके गुप्ता, विभागों का लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही