Search

 
 
 

भागलपुर: उधार के 500 रुपए मांगने पर मार दी गोली, मौत

 
Bhagalpur: ऑनलाइन गेम खेलने के लिए एक युवक को उधार देना महंगा पड़ गया. पैसे वापस मांगने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना बुधवार की बिहार के भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र की है. युवक की पहचान अलीगंज महेशपुर के सागर के रूप में हुई है. बताया जाता है कि युवक ने किसी व्यक्ति को ऑनलाइन गेम खेलने के लिए 500 रुपये उधार दिए थे. जब उसने पैसे लौटाने को कहा तो तीन लोगों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया. युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/court-refuses-to-grant-bail-to-ranchi-violence-accused-mo-arif-bail-application-rejected/">रांची

हिंसा के आरोपी मो. आरिफ को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत अर्ज़ी खारिज
मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि तीन लड़कों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है. बताया कि सागर ने आरोपी को ऑनलाइन गेम खेलने के लिए पांच सौ रुपए उधार दिए थे. जब उसने पैसे वापस मांगे तो वे लड़ाई पर उतर गये. इसमें बहस हुई. उन्होंने गोली मार दी. परिजन जल्द ही उसे मायागंज अस्पताल ले गये. जहां उसकी मौत हो गयी. एसपी सिटी शुभम आर्य ने कहा कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले जेल भी गया था. पुलिस इस मामले के आरोपियों के पकड़ने में लगी है. इसे भी पढ़ें- बुलडोजर">https://lagatar.in/ups-yogi-governments-affidavit-in-sc-on-bulldozer-action-said-action-has-been-taken-as-per-rules/">बुलडोजर

कार्रवाई पर UP की योगी सरकार का SC में हलफनामा, कहा- नियमों केअनुसार कार्रवाई की गयी है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही