Search

 
 
 

भागलपुर: तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 15 से अधिक घायल

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. झंडापुर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर दयालपुर और बगरी रेलवे ब्रिज के बीच यात्रियों से भरी बस, मैजिक टेंपो और एक मिनी ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई.
 

Bhagalpur :  जिले के बिहपुर प्रखंड में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. झंडापुर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर दयालपुर और बगरी रेलवे ब्रिज के बीच यात्रियों से भरी बस, मैजिक टेंपो और एक मिनी ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए. इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंट भट्ठा से लगभग 15 मजदूर मैजिक टेंपो से झंडापुर की ओर आ रहे थे.इसी दौरान बिहपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बस ने मैजिक टेंपो को टक्कर मार दी. उसी समय एक मिनी ट्रक भी मैजिक टेंपो से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक टेंपो में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े.

 


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं.

 

वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर स्थित जेएलएनएमसीएच, मायागंज रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद एनएच-31 पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हटवाया. फिलहाल पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही