Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भागलपुर : मुंडन समारोह में आए तीन युवकों की बुआ को बचाने के दौरान गंगा में डूबने से मौत

भागलपुर जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां दिल्ली से मुंडन समारोह में आए तीन युवकों की बुआ को बचाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Bihar :   भागलपुर जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां दिल्ली से मुंडन समारोह में आए तीन युवकों की बुआ को बचाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई. 

 

मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार (26), सनी कुमार (24) और बॉबी कुमार (26) के रूप में हुई है. सनी और बॉबी संगे भाई थे. जबकि कृष्ण रिश्ते में भाई लगता था.

 

 

गंगा स्नान करने गए थे सभी

बताया जा रहा है कि घोघा थाना क्षेत्र के ओलपुरा गांव निवासी शालिग्राम साह के घर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था. इस अवसर पर कई रिश्तेदार दिल्ली से गांव पहुंचे थे.

 

कार्यक्रम से पहले परिवार के 6-7 लोग गंगा स्नान करने के लिए घोघा घाट गए थे. नहाने के दौरान शालिग्राम साह की बहन रुक्मिणी देवी अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं.

 

उसे बचाने के लिए उनके तीनों भतीजे पानी में कूदे और तीनों एक-एक कर गहरे पानी में डूब गए. इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. 

 

घटना की सूचना मिलते ही घोघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.  स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं रुक्मिणी देवी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही