Search

 
 
 

अग्निपथ के खिलाफ भारत बंद, देश भर में पैसेंजर-एक्सप्रेस सहित कुल 539 ट्रेनों के पहिये थमे, हजारों यात्री हलकान

 
NewDelhi : अग्निपथ स्कीम के खिलाफ भारत बंद को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा अलग-अलग  जोन में देशभर की सैकड़ों ट्रेनें रद्द कर दिये जाने की खबर है. बता दें कि पैसेंजर और एक्सप्रेस सहित कुल 539 ट्रेनों के पहिये आज सोमवार को थम गये. हजारों यात्री हलकान हैं. भारतीय रेलवे (Indian Railway) के अनुसार अग्निपथ पर बवाल के कारण देश भर में एक दिन में 539 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जिसमें 181 मेल एक्सप्रेस और 348 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किये जाने की सूचना है. नॉर्दन रेलवे (Northern Railway) के अनुसार दिल्ली की 71 ट्रेनों को आज पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/congresss-satyagraha-against-agneepath-scheme-and-ed-even-today-rahul-gandhi-reaches-ed-office/">अग्निपथ

और ईडी के विरोध में कांग्रेस का आज भी सत्याग्रह, राहुल गांधी ईडी कार्यालय पहुंचे, भारत बंद, दिल्ली में जाम ही जाम

  दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत अलग-अलग जगहों पर आरपीएफ कमांडो तैनात

अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा को लेकर नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत अलग-अलग जगहों पर आरपीएफ कमांडो तैनात किये गये हैं. भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्य प्रदेश पुलिस,आरपीएफ, जीआरपी के साथ-साथ रेल रक्षा समिति के लोगों को भी तैनात किया गया है. इसका कारण यह है कि अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने रेलवे को निशाना बनाया है. बिहार समेत देश के कई हिस्सों में ट्रेनों में आग लगा दी गयी. कई रेलवे स्टेशनों पर तोड़फोड़ की घटनाएं हुई. आज सोमवार को भारत बंद के दौरान रेलवे ने एहतियातन रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है. नयी दिल्ली समेत कई रेलवे स्टेशनों पर यात्री फंसे हुए हैं. एक खबर आयी कि बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले राहुल अपने परिवार के साथ 3 दिन से रेलवे स्टेशन पर ही रह रहे हैं, क्योंकि जिस ट्रेन से उन्हें सफर करना है वो 3 दिन से रोज कैंसिल हो रही है. कई मुसाफिर रेलवे स्टेशन पर ही डेरा डाले हुए हैं. इसे भी पढ़ें :  सेना">https://lagatar.in/army-is-not-employment-agency-or-any-company-or-shop-who-do-not-like-the-agnipath-scheme-they-should-not-join-the-armed-forces-vk-singh/">सेना

रोजगार एजेंसी या कोई कंपनी या दुकान नहीं, जिन्हें Agnipath Scheme पसंद नहीं, वे सशस्त्र बलों में शामिल न हों : वीके सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही