Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी श्री नारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित कर 14 वें दिन भारत जोड़ो यात्रा पर निकल पड़े

Kochi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद आज बुधवार को केरल के मदवना से पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया. आज यात्रा का 14वां दिन है. इस क्रम में वायनाड से सांसद राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित अन्य नेता मौजूद रहे. अपनी यात्रा को लेकर राहुल ने ट्वीट किया, दिन की एक प्रेरक शुरुआत. महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को मेरी श्रद्धांजलि, जिनकी समानता को लेकर दी गयी शिक्षा भारत जोड़ो यात्रा का मूल विचार है. इसे भी पढ़ें : UN">https://lagatar.in/un-mein-phraans-ke-raashtrapati-imainuel-maikron-ne-kaha-pradhaanamantree-modee-ne-sahee-kaha-tha-yah-yuddh-ka-samay-nahin-105-5000-translation-results-french-president-emmanuel-macron-said-in-t/">UN

में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा था, यह युद्ध का समय नहीं

पदयात्रा सुबह   छह बजे मदवना से आरंभ की गयी

राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं. इस क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव प्रभारी (संचार) जयराम रमेश ने ट्वीट किया, भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत राहुल गांधी ने श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने के साथ की. पदयात्रा सुबह करीब पौने छह बजे मदवना से आरंभ की गयी. यात्री एदापल्ली तक 13 किलोमीटर लंबा सफर तय करेंगे. सचिन पायलट आज यात्रा में शामिल हुए हैं. इसे भी पढ़ें : इस">https://lagatar.in/this-year-8000-rich-indians-are-leaving-the-country-and-preparing-to-settle-abroad/">इस

साल 8000 अमीर भारतीय देश छोड़ कर रहे विदेशों में बसने की तैयारी? आखिर क्यों हो रहा है मोहभंग

बुधवार को यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत शाम पांच बजे की जायेगी

खबरों के अनुसार कलामास्सेरी नगरपालिका कार्यालय से बुधवार को यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत शाम पांच बजे की जायेगी, जो परवूर जंक्शन पर संपन्न होगी. कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी. भारत जोड़ो यात्रा 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी. एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिनों में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर लंबी दूरी तय करेगी. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही