Search

 
 
 

झारखंडी भाषाओं के संरक्षण की मांग को लेकर 9 अक्टूबर को निकलेगी भाषा यात्रा- बंधु तिर्की

Ranchi News: बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड की जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाएं यहां की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इन भाषाओं को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए सरकार को ठोस भाषा नीति बनाने की जरूरत है.
 
पत्रकारों से वार्ता करते बंधु तिर्की

Ranchi News: झारखंडी भाषाओं के संरक्षण और विकास की मांग को लेकर 9 अक्टूबर को रांची में भाषा यात्रा निकाली जाएगी. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बताया कि यह यात्रा मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर फिरायालाल-अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक जाएगी.

 

बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड की जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाएं यहां की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इन भाषाओं को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए सरकार को ठोस भाषा नीति बनाने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने सरकार से झारखंडी भाषाओं के लिए भाषा अकादमी बनाने, शिक्षकों के नए पद सृजित करने और बजट में इसके लिए राशि का प्रावधान करने की मांग की. उन्होंने झारखंडी भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग भी रखी.

 

बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंडी भाषाओं को केवल संस्कृति तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए. इन्हें शिक्षा, शोध, रोजगार और प्रशासन से जोड़ने के लिए लंबे समय की नीति तैयार करनी होगी.

 

उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर 9 अक्टूबर 2026 को पारंपरिक तरीके से भाषा यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा में झारखंडी भाषाओं के संरक्षण और उनके विकास को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही