Search

 
 
 

भवानीपुर : सुवेंदु अधिकारी ने नामांकन दाखिल किया, रोड शो में बवाल, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े

दोनों दलों के बीच खुन्नस इतनी बढ गयी है कि जगह जगह भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब भाजपा का रोड शो में वहां से निकला, तो कुछ टीएमसी प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी को चप्पलें दिखाईं.
 
अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी का रोड शो

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आज गुरुवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया. उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे.

 

 

नामांकन के बाद अमित शाह ने कहा कि भवानीपुर की जनता अब टीएमसी के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से मुक्ति चाहती है.

 

नामांकन से पहले अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में भव्य रोड शो किया, रोड शो हाजरा मोड़ से शुरू होकर सर्वे बिल्डिंग तक गया. हालांकि इसमें कुछ व्यवधान भी पहुंचा.

 

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी के रोड शो में उस समय बवाल मच गया, जब भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. इस कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गयी.

 

 

खबरों के अनुसार जब रोड शो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निजी आवास के सामने से गुजरने लगा, तो टीएमसी कार्यकर्ता लाठियां लेकर सामने आ गये. दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हो गयी. जयश्री राम के नारे लगने लगे.

 

भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.हालांकि प्रशासन ने इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था. फिर भी पुलिस हंगामे को रोक नहीं पायी.

 

दोनों दलों के बीच खुन्नस इतनी बढ गयी है कि जगह जगह भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब भाजपा का रोड शो में वहां से निकला, तो कुछ टीएमसी प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी को चप्पलें दिखाईं.

 

पार्टी के झंडों पर थूका गया. हंगामे के बीचअमित शाह और सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगा रहे थे.

 

जवाब में तृणमूल टीएमसी समर्थक भी भाजपा के विरोध में नारेबाजी करने लगे. बमुश्किल वहां से रोड शो गुजरा. जानकारों का कहना है कि भवानीपुर की लड़ाई अब केवल वोटों की नहीं, वर्चस्व और अहंकार की लड़ाई में तब्दील हो गयी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही