Search

 
 
 

मालदा घटना के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि पीएम मोदी से मिले

अहम बात यह है कि उनकी नियुक्ति 2026 के बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले की गयी थी. उनकी नियुक्ति पर बंगाल में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी थी.
 
राज्यपाल आरएन रवि ने पीएम से मुलाकात की

New Delhi : मालदा जिले में तीन महिलाओं सहित सात न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे तक बंधक बनाये जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और प्रशासन को लताड़ा है.

 

 

इसी बीच खबर आयी है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि आज संसद पहुंचे. उन्होंने यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. राजनीतिक हलकों में यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गयी है.

 

याद करें कि  पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल बने आरएन रवि ने इसी साल 12 मार्च को कोलकाता के लोक भवन में अपने पद की शपथ ली थी. कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल ने उन्हें शपथ दिलाई थी.

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस समारोह में मौजूद थी. हालांकि उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर बिना सलाह लिए फैसला लेने का आरोप लगाया था.

 

अहम बात यह है कि उनकी नियुक्ति 2026 के बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले की गयी थी. उनकी नियुक्ति पर बंगाल में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी थी.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही