Search

 
 
 

भीमा गैंग की धमकी: अंश पंडित व प्रदीप सिंह को 15 करोड़ की ठगी में अंजाम भुगताने का दावा

झारखंड में एक नए कथित गैंग “भीमा गैंग” के नाम से सोशल मीडिया पर धमकी भरा प्रेस रिलीज वायरल हो रहा है. इस कथित संदेश में दावा किया गया है कि 15 करोड़ रुपये लेकर भागने के आरोप में डाल्टनगंज निवासी अंश पंडित और प्रदीप सिंह को निशाना बनाया जाएगा. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि हाल में हुई फायरिंग एक “धोखेबाज” सदस्य के घर पर कराई गई और यह कार्रवाई पैसे के विवाद को लेकर की गई.
 

Ranchi : झारखंड में एक नए कथित गैंग “भीमा गैंग” के नाम से सोशल मीडिया पर धमकी भरा प्रेस रिलीज वायरल हो रहा है. इस कथित संदेश में दावा किया गया है कि 15 करोड़ रुपये लेकर भागने के आरोप में डाल्टनगंज निवासी अंश पंडित और प्रदीप सिंह को निशाना बनाया जाएगा. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि हाल में हुई फायरिंग एक “धोखेबाज” सदस्य के घर पर कराई गई और यह कार्रवाई पैसे के विवाद को लेकर की गई.

 

“लाल बादशाह” नाम से जारी कथित प्रेस रिलीज में अंश पंडित पर काम के नाम पर पैसा लेकर गायब होने का आरोप लगाया गया है. वहीं, प्रदीप सिंह पर भी लगभग 15 करोड़ रुपये के कथित फ्रॉड का जिक्र करते हुए जल्द “कड़ी कार्रवाई” करने की धमकी दी गई है. संदेश में दावा किया गया है कि गैंग राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है और विरोध करने वालों को गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है.

 

सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में अन्य गैंगों का नाम लेते हुए भी धमकी भरे शब्द लिखे गए हैं. हालांकि इस कथित प्रेस रिलीज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल संदेश की सत्यता की जांच की जा रही है और मामले को गंभीरता से लिया गया है. फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही