Search

 
 
 

लातेहारः लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता- डीडीसी

डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने गुरुवार को नीति आयोग के तहत संचालित ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों प्रगति की जानकारी ली.
 
समीक्षा बैठक करते डीडीसी.

Latehar : लातेहार डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने गुरुवार को नीति आयोग के तहत संचालित ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों प्रगति की जानकारी ली. कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विकासात्मक सूचकांकों में पूर्ण उपलब्धि हासिल कर आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है.


उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों व लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही निर्धारित सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि यह अभियान जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व आधारभूत सेवाओं से संबंधित मानकों में सुधार लाना प्राथमिकता है.

 


उन्हों ने अभियान की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की बात कही. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, डीईओ प्रिंस कुमार समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही