Search

 
 
 

लातेहारः अंचल कार्यालय पहुंचे पीड़ित, आंधी-पानी से क्षति का मांगा मुआवजा

पिंटू रजक ने कहा कि पिछले दिनों आंधी-पानी ने तबाही मचायी थी. इसमें मोंगर पंचायत के कई ग्रामीणों के घर ध्वेस्तआ हो गये थे. लोगों के पास रहने व खाने की समस्या उत्परन्न हो गयी है. सीओ को ज्ञापन सौंपकर आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की गयी है.
 
अंचल कार्यालय पहुंचे ग्रामीण.

Latehar : लातेहार सदर प्रखंड के मोंगर गांव में पिछले पांच अप्रैल को आंधी व बारिश में कई ग्रामीणों के घर ध्वखस्तग हो गये थे. उनके घरों में रखे अनाज, बर्तन व कपड़े भी बरबाद हो गये थे. भुक्तथभोगियों ने गुरुवार को अंचल कार्यालय पहुंच कर क्षति का आंकलन का मुआवजा देने की मांग की. ग्रामीणों के साथ सांसद प्रतिनिधि (मनरेगा) पिंटू कुमार रजक भी थे.

 


पिंटू रजक ने कहा कि पिछले दिनों आंधी-पानी ने तबाही मचायी थी. इसमें मोंगर पंचायत के कई ग्रामीणों के घर ध्वेस्तआ हो गये थे. लोगों के पास रहने व खाने की समस्या उत्परन्न हो गयी है. सीओ को ज्ञापन सौंपकर आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की गयी है. पीड़ित ग्रामीणों में अन्नति देवी, रमेश उरांव, पूजा कुमारी  व संजय साव शामिल हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही