Search

 
 
 

लातेहारः CRPF के शौर्य दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

कमांडेट यादराम बुनकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नौ अप्रैल को सीआरपीएफ का शौर्य दिवस मनाया जाता है. यह शौर्य दिवस 1965 मे कच्छ के रण में सरदार पोस्ट की रक्षा के लिए दुश्मन के खिलाफ हमारी छोटी टुकड़ी द्वारा किए गए संघर्ष की स्मृति‍ में मनाया जाता है.
 
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते सीआरपीएफ के आथिकारी.

Latehar : लातेहार शहर के कीनामाड़ स्थित सीआरपीएफ 11वीं बटालियन मुख्यालय में गुरुवार को शौर्य दिवस मनाया गया. इस मौके पर ड्यूटी के दौरान सर्वाच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धां‍जलि दी गयी. कमांडेट यादराम बुनकर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नौ अप्रैल को सीआरपीएफ का शौर्य दिवस मनाया जाता है. यह शौर्य दिवस 1965 मे कच्छ के रण में सरदार पोस्ट की रक्षा के लिए दुश्मन के खिलाफ हमारी छोटी टुकड़ी द्वारा किए गए संघर्ष की स्मृति‍ में मनाया जाता है.

 


उन्होंने कहा कि जवानों की वीरता व दृढ़ संकल्प् सुरक्षा बलों और आम लोगों को प्रेरित करती हैं. श्रद्धां‍जलि समारोह में सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया. इस मौके पर लातेहार जिले के शहीद सीआरपीएफ जवान इशादोर लकड़ा, वीरेंद्र शर्मा व सिलास कुजूर के स्मा रक पर पुष्पांकजलि दी गयी और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके त्यापग व बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यनक्तो की गयी. मौके पर द्वितीय कमांड अधिकारी शोभनाथ, उप कमांडेंट मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही