Search

 
 
 

लातेहार उपायुक्‍त का निर्देश - योजनाओं को तय समय पर पूरा करें

उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने गुरूवार को समाहरणालय के सभागार में जिला अनाबद्ध निधि मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्‍होंने योजनाओं को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.
 

Latehar: उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने गुरूवार को समाहरणालय के सभागार में जिला अनाबद्ध निधि मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्‍होंने योजनाओं को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में डीएमएफटी प्रभारी पदाधिकारी समीर कुल्लू ने जिला अनाबद्ध निधि से संचालित विकास योजनाओं के अद्यतन स्थिति, स्वीकृत राशि, व्यय विवरण और भौतिक प्रगति की जानकारी दी. उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को लंबित योजनाओं में तेजी लाने और प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. 


उन्‍होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए. बैठक के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने और स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि जिला अनाबद्ध निधि का उद्देश्य स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित विकास कार्यों को गति देना है. सभी संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित कर योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें. 

 


बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार के अलावा संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता आदि मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही