Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुर : बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, मौत

बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन लूट, चोरी, हत्या की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र का है. शनिवार को बनकट गांव में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव के ही रमेश सिंह के पुत्र रितेश सिंह उर्फ भुंवर के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Bhojpur : बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन लूट, चोरी, हत्या की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र का है. शनिवार को बनकट गांव में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव के ही रमेश सिंह के पुत्र रितेश सिंह उर्फ भुंवर के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार मृतक रितेश सिंह किसी काम से जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर तोबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में रितेश बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना इतना अचानक हुआ कि रितेश को संभलने का मौका नहीं मिला. गोलियों की आवाज सुन आसपास के सभी लोग डर गए. 

 

कुछ लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश पर वो लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गए. आसपास के सभी लोग इकट्ठा हो गए. रितेश को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रितेश को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. सबका रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

घटना की सूचना गड़हनी थाने की पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची ने छानबीन शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. लोगों ने बताया कि रितेश जा रहा था तभी सामने से बाइक सवार अपराधियों ने रितेश पर गोली चला दी और फरार हो गए.

 

परिजनों ने बताया कि रितेश की किसी से दुश्मनी नहीं थी. वह मिलनसार लड़का था. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.  पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही