Search

 
 
 

भोजपुर : इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या, पुलिया के पास मिला शव

भोजपुर के शाहपुर थात्रा क्षेत्र में एक इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली गई है. मृतक का नाम सुमित पांडे है. वह बनाही गांव निवासी राजीव पांडेय का पुत्र था. रविवार को वह अपने दादा के साथ सोया था. लेकिन सोमवार की सुबह जब वह उठे तो देखा कि सुमित नहीं था. परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी.
 

Bhojpur : भोजपुर के शाहपुर थात्रा क्षेत्र में एक इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली गई है. मृतक का नाम सुमित पांडे है. वह बनाही गांव निवासी राजीव पांडेय का पुत्र था. रविवार को वह अपने दादा के साथ सोया था. लेकिन सोमवार की सुबह जब वह उठे तो देखा कि सुमित नहीं था. परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. 

 

आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई मगर उसका कुछ पता नहीं चला. कुछ समय बाद गांव के पुलिया के पास कुछ लोगों ने युवक का शव देखा. लोगों ने उसे पहचान कर उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि सुमित को आधी रात फोन कर बुलाकर हत्या कर दी गई.

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों ने बताया कि सुमित के पिता गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है. सुमित कुछ दिन से वहीं था. और कल (रविवार) को ही गांव लौटा था. वह इंटर का छात्र था. आज से उसकी परीक्षा थी. 


थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. प्रथम दृष्टया मामला गोली मारकर हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है. FSL टीम को बुलाया गया है. वह साक्ष्य जुटा रहे है. उसके दोस्त रिश्तेदार से पूछताछ की जा रही है. सुमित के कॉल रिकॉर्डस भी देखे जा रहे है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही