Search

 
 
 

Bhojpur News : नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, शिकायत दर्ज

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. परिजनों ने इस संबंध में थाने में शिकायत की है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

Lagatar Desk :  भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. परिजनों ने इस संबंध में थाने में शिकायत की है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, सातवीं कक्षा की छात्रा नारियल पानी खरीदने सहार बाजार गई थी. खरीदारी के बाद बस स्टैंड के पास वह ऑटो का इंतजार कर रही थी. आरोप है कि इस दौरान गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और छात्रा को जबरन कार में बैठकर सुनसान इलाके में ले गए.

 

आरोप है कि सभी लड़कों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. घटना के बाद छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को इस बारे में बताया. इसके बाद परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

 

इस दौरान स्थानीय लोग भी थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में विरोध-प्रदर्शन किया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया. 

 


इधर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छात्रा का भी मेडिकल टेस्ट कराया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही