Search

 
 
 

Bokaro News : DC के निर्देश पर चंपा देवी व प्रधा मांझी की पेंशन हुई स्वीकृत

जिले के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत टांड़बालीडीह पंचायत के गितिलटांड़ गांव निवासी बुजुर्ग आदिवासी दंपती प्रधा मांझी व उनकी पत्नी चंपा देवी की मार्मिक व्यथा सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई की है
 

Bokaro : जिले के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत टांड़बालीडीह पंचायत के गितिलटांड़ गांव निवासी बुजुर्ग आदिवासी दंपती प्रधा मांझी व उनकी पत्नी चंपा देवी की मार्मिक व्यथा सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई की है.

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जब उनकी पीड़ा साझा की गई और सहायता की अपील की गई, तब उपायुक्त अजय नाथ झा ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने जरीडीह प्रखंड के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त के निर्देश के बाद प्रखंड प्रशासन ने तत्परता से मामले की जांच की और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए कुछ घंटों में ही प्रधा मांझी व चंपा देवी की पेंशन स्वीकृत कर दी. पेंशन स्वीकृत होने की सूचना मिलते ही दंपती के चेहरे पर लंबे समय बाद राहत और संतोष की मुस्कान देखने को मिली.

 

इस पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक उनका लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही