Bhojpur News : बिहार में भारी बारिश जानलेवा बन गई है. भोजपुर में बाढ़ का पानी बाइक समेत दो लोगों को बहा ले गया. पानी के बीच डायवर्सन पार करना तीन युवकों को भारी पड़ गया. तीनों युवक तेज बहाव में बह गए.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को शाहपुर-बनाही रोड पर छेर नदी के डायवर्सन से बाइक के जरिए पानी पार करते समय तीनों युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बाइक समेत पानी में बहने लगे. स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो युवक तेज धार में बहने के बाद लापता हैं.
तीनों युवक रुद्रनगर गांव से वापस लौट रहे थे. इस दौरान उन्हें शाहपुर-बनाही रोड पर छेर नदी का डायवर्सन मिला. इसके बावजूद तीनों युवकों ने बाइक से पानी पार करने की कोशिश की.
स्थानीय लोगों के रोकने के बावजूद वे लोग पार करनो लगे. तभी अचानक तेज धार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते बाइक समेत तीनों युवक पानी में बहने लगे. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद एक युवक को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू की. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

