Patna: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ ने बिहारवासियों के लिए चिंता बढ़ा दी है. नेपाल के रसुवा जिले के त्रिशूली नदी में अचानक आए भारी पानी के चलते हालात बिगड़ गए हैं. नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. नेपाल में आए बाढ़ का असर बिहार में भी होगा. गंडक नदी के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है.
त्रिशूली नदी के उफान को देखते हुए नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. नदी किनारे रहने वालों के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. सतर्क रहने की अपील की गई है. नदी में बाढ़ के भयावह नजारे है. नेपाल की नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बिहार सरकार ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.
इसे भी पढ़ें:
गंडक से जुड़े जिलों में बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. सरकार ने निर्देश दिया कि जलस्तर में अचानक वृद्धि की स्थिति में लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था तैयार रखी जाए. गंडक नदी में बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए पश्चिमी चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.
सीतामढ़ी, शिवहर समेत अन्य संवेदनशील जिलों को भी लगातार स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारियों को नदी के जलस्तर, तटबंधों, निचले इलाकों, पुल-पुलियों और अन्य संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी करने को कहा गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

