National News : तिब्बत में आज बुधवार को ग्लेशियर फटने से नेपाल में भारी तबाही मचने की खबर है. इसका असर नेपाल के रसुवा जिले में पड़ा है. ग्लेशियर फटने का बाढ़ आ गयी. इसने स्याफ्रूबेसी और टिमुरे इलाकों में तांडव मचा दिया है.
STORY | Sudden flood sweeps through northern Nepal, alert issued
— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2026
A sudden and massive flood swept through northern Nepal on Wednesday morning, causing extensive damage to the border settlement and placing multiple downstream districts on high alert, officials said.
The flood… https://t.co/cSyei0Mine
जानकारी के अनुसार बाढ़ में 1000 से ज्यादा लोग बह गये है. उनका कोई अतापता नहीं चल रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. बाढ़ की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तिब्बत से लगे गांवों में कई हाइड्रोपावर परियोजनाएं भी इसकी चपेट में आ गयी हैं.
ग्लेशियर फटने की खबर आते ही नेपाल सरकार अलर्ट हो गयी. प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने राहत और बचाव टीमों के साथ पुलिस तथा सेना को प्रभावित क्षेत्रों में भेजने के आदेश जारी किये हैं. अहम बात यह है कि भोटे कोशी नदी तिब्बत से निकलती है जो आगे त्रिशूली नदी में जाकर मिलती है. इसका पानी भारत में गंडक नदी के रूप में पहुंचता है.
पिछले साल इसी इलाके में विनाशकारी बाढ़ आयी थी. नेपाल में आयी अचानक बाढ़ के कारण बिहार के नदी किनारे बसे इलाकों में नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने भोटे कोशी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अविलंब ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स नेपाल के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि बाढ़ के कारण नदी किनारे बसे गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को नुकसान पहुंचा है. रसुवा के जिला प्रशासक नरेंद्र परियार ने कहा कि जानमाल के नुकसान का सटीक आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है.उन्होंने जानमाल की हानि और संपत्ति के नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

