National News : पीएम मोदी 27 अगस्त, गुरुवार को 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं को संबोधित करेंगे. जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का मकसद युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना है. साथ ही इसका मकसद युवाओं के नेतृत्व वाले मजबूत विकसित भारत के लिए आइडिया देना है.
मेरा युवा भारत के बैनर तले नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026 के जश्न के हिस्से के रूप में देश में हर जिले के दो कॉलेजों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. देश भर में होने वाले खेलो इंडिया डायलॉग को स्पोर्ट्स, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, वॉलंटियरिंग, फिटनेस और देश-निर्माण के सपने को एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर लाने वाला बताया जा रहा है.
कहा गया है कि खेलो इंडिया डायलॉग युवाओं को देश की खेल महत्वाकांक्षाओं से जुड़ने के लिए एक सीधा चैनल प्रदान करेगा. जानकारी के अनुसार इस नेशनल प्रोग्राम के बाद संवाद होगा. इसमें युवा प्रतिभागी, माय भारत वॉलंटियर्स, स्थानीय खिलाड़ी और सार्वजनिक प्रतिनिधि शिरकत करेंगे.
यहां खेल में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं सहित जाने-माने भारतीय एथलीट्स और पदक विजेताओं के बीच सीधी बातचीत होगी. कार्यक्रम के तहत युवा संवाद का भी आयोजन होगा. यहां युवा प्रतिभागी अपने आइडिया, नजरिए और उम्मीदें साझा करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

