Internatinal news : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा हादसा होने की खबर है. आज बुधवार सुबह पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लग गयी. इस घटना में कम से कम 15 नवजात बच्चों की मौत होने की सूचना है.
STORY | 14 infants killed in fire at Pak hospital: Authorities
— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2026
Fourteen infants were killed on Wednesday after a fire broke out in a gynaecology ward of a major hospital in Pakistan's capital Islamabad, authorities said.
The fire occurred at the Pakistan Institute of Medical… pic.twitter.com/M4kv2Icd0a
मीडिया में अधिकारियों के हवाले से खबर आयी है कि आग लगने की घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे. दुर्भाग्य है कि इनमें से महज एक बच्चा ही बचाया जा सका, जबकि 15 नवजात काल के गाल में समा गये. रेस्क्यू दल में शामिल अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल की नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फट गया, जिससे आग लग गयी. आग तेजी से फैली और वार्ड धुएं से भर गया.
आग लगने की घटना की सूचना मिलते प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. बचाव अभियान में छह अग्निशमन वाहनों और चार एंबुलेंस को लगाया गया. आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया, बता दें कि आग लगने की घटना के कारण अस्पताल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. नवजातों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की वजह जानने के लिए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

