Search

 
 
 

मोहन भागवत अमेरिका पहुंचे, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने किया कार्यक्रम का विरोध

International News :  न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में RSS के कार्यक्रम का कड़ा विरोध जताया. दरअसल उनसे पूछा गया था कि क्या मैडिसन स्क्वायर गार्डेन में प्रस्तावित संघ प्रमुख का कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए?  ममदानी ने जवाब दिया. मैं इस कार्यक्रम का समर्थन नहीं करता. कहा कि उन्हें नहीं पता कि किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार शहर के पास है भी या नहीं.
 
जोहरान ममदानी, मोहन भागवत (फाइल फोटो)

International News :   न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है. बता दें कि श्री भागवत अमेरिका पहुंच गये हैं. खबरों के अनुसर वह 29 अगस्त शनिवार को न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डेन में आयोजित होने वाले यूनिवर्सल वननेस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में लगभग 5,000 भारतीय प्रवासी भारतीय शामिल होंगे. अहम खबर यह है कि मोहन भागवत के यूनिवर्सल वननेस कार्यक्रम को लेकर अमेरिका में राजनीति और विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. 
 

न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में RSS के कार्यक्रम का कड़ा विरोध जताया. दरअसल उनसे पूछा गया था कि क्या मैडिसन स्क्वायर गार्डेन में प्रस्तावित संघ प्रमुख का कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए?  ममदानी ने जवाब दिया. मैं इस कार्यक्रम का समर्थन नहीं करता. कहा कि उन्हें नहीं पता कि किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार शहर के पास है भी या नहीं.

 

 


इस क्रम में मेयर ममदानी ने कहा, वे यहां प्रथम भारतीय-अमेरिकी मेयर के रूप में मौजूद हैं. कहा कि उनकी  मेरी मां का पूरा परिवार भारत में रहता है. भारत बहुलतावादी समाज और धर्मनिरपेक्ष गणराज्य है, जो हर भारतीय नागरिक की हिस्सेदारी पर विश्वास रखता है.
 
 
ममदानी ने आरएसएस पर हमलावर होते हुए कहा, किसी भी देश में बहिष्कार और भेदभाव की भावना पर आधारित आंदोलनों का उभरना चिंता की बात है. मैं एक ऐसे शहर का भारतीय-अमेरिकी मेयर होने के नाते, जो हर धर्म, रंग और जाति के व्यक्ति के अस्तित्व और अधिकारों का सम्मान करता है, इस तरह की विचारधारा का कड़ा विरोध करता हूं.

 
खबर है कि मोहन भागवत के कार्यक्रम के विरोध में कई संगठन उतर आये है. इनमें हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स, इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल, इंटरफेथ सेंटर ऑफ न्यू यॉर्क  सहित अन्य  अंतर-धार्मिक और नागरिक अधिकार संगठन शामिल है. इन संगठनों ने न्यूयॉर्क सिटी हॉल के बाहर प्रदर्शन मैडिसन स्क्वायर गार्डेन प्रशासन से RSS के आयोजन को रद्द करने की मांग की है.


इससे इतर मोहन भागवत के कार्यक्रम के आयोजक अहेड फोरम ने कहा  कि यूनिवर्सल वननेस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरी दुनिया को एकजुट करना है.आयोजन का संदेश वसुधैव कुटुंबकम है.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही