Search

 
 
 

Bhojpuri Bawal : काजल राघवानी ने  पवन सिंह पर लगाया बड़ा आरोप,बोलीं– जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया...

रियलिटी शो भोजपुरी बवाल इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो के हर नए एपिसोड कलाकार अपनी निजी जिंदगी और इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो भोजपुरी बवाल इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो के हर नए एपिसोड कलाकार अपनी निजी जिंदगी और इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं. अब इसी बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर बड़ा दावा किया है. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

 https://lagatar.in/jpsc-jssc-protest-aisa-president-neha-bora-met-with-students-demanded-cancellation-of-the-exams-and-re-conduct-exam

 

पवन सिंह पर लगाया गंभीर आरोप

 जियो हॉटस्टार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी प्रोमो में काजल राघवानी ने दावा किया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे उनकी मर्जी के खिलाफ किसिंग सीन करवाया गया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने इसका विरोध भी किया था, लेकिन इसके बाद सेट का माहौल बदल गया.

 

काजल ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा अपने साथ काम करने वाले कलाकारों और पूरी टीम का सम्मान किया है, लेकिन कई बार उन्हें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जहां अपनी बात मजबूती से रखनी पड़ी.हालांकि, काजल राघवानी के इन आरोपों पर पवन सिंह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

पहले भी निरहुआ और आम्रपाली पर जताई थी नाराजगी

 यह पहली बार नहीं है जब काजल राघवानी ने शो में किसी भोजपुरी स्टार को लेकर खुलकर अपनी बात रखी हो. इससे पहले वह दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. प्रोमो में उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में लिए गए कुछ फैसलों की वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई और कुछ बातें आज भी उन्हें बुरी लगती हैं.

 क्यों चर्चा में है 'भोजपुरी बवाल'

 भोजपुरी बवाल केवल एक रियलिटी शो नहीं रह गया है, बल्कि यह भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों के निजी अनुभवों, रिश्तों और विवादों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहा है. यही वजह है कि शो का हर नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही