Search

 
 
 

झारखंड विस : हंगामे के बीच 8399.31 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पेश, कार्यवाही 10 अगस्त सुबह 11 बजे तक स्थगित

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही 12.30 बजे दोबारा शुरू होते ही सदन में एक बार फिर हंगामे की स्थिति बन गई. एक ओर विधायक प्रदीप यादव अपने स्थान पर खड़े होकर अपनी बात रखने लगे, वहीं दूसरी ओर भाजपा के सभी सदस्य भी अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध जताने लगे.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा की कार्यवाही 12.30 बजे दोबारा शुरू होते ही सदन में एक बार फिर हंगामे की स्थिति बन गई. एक ओर विधायक प्रदीप यादव अपने स्थान पर खड़े होकर अपनी बात रखने लगे, वहीं दूसरी ओर भाजपा के सभी सदस्य भी अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध जताने लगे.

 

सदन में लगातार शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि सभी सूचनाओं को पढ़ी हुई मानी जाए. इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाने की कोशिश की गई, लेकिन हंगामे के कारण माहौल लगातार गरमाया रहा. 

 

हंगामा के बीच वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में 8399 करोड़ 31 लाख का अनुपूरक बजट को पेश किया. भाजपा विधायकों के हंगामे के कारण स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 10 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही