Search

 
 
 

JPSC आंदोलन : AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पहुंचीं जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, विधानसभा मार्च में होंगी शामिल

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों से मिलने शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं. उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की.
 

Ranchi : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा शुक्रवार को JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों से मिलने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं. उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की.

 

Uploaded Image

छात्रों से बातचीत करते हुए नेहा बोरा

 

नेहा बोरा ने छात्रों के संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि छात्र अपने अधिकारों और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और उन्हें देशभर के छात्र संगठनों का साथ मिलना चाहिए.

 

Uploaded Image

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जाते हुए आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

गौरतलब है कि नेहा बोरा हाल ही में दिल्ली में CJP (Combined Graduate Programme) परीक्षा से जुड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान 23 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहीं. अब दिल्ली के बाद वह झारखंड में JPSC-JSSC आंदोलनरत छात्रों का समर्थन करने आई हैं. 

 

छात्रों से मुलाकात के बाद नेहा बोरा विधानसभा मार्च में भी छात्रों के साथ शामिल होंगी और उनके आंदोलन को अपना समर्थन देंगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही