Search

 
 
 

JPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में AISA का विधानसभा घेराव, सैकड़ों जवान तैनात, कटीले तार से की गई बैरिकेडिंग

JPSC और JSSC परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी के समर्थन  में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) आज विधानसभा का घेराव करेगा. AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा के नेतृत्व में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे.
 

Ranchi :  JPSC और JSSC परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी के समर्थन  में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) आज विधानसभा का घेराव करेगा. AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा के नेतृत्व में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगे.  

 

Uploaded Image

बैरिकेडिंग में लगाए गए हैं कटीले तार

 

AISA के विधानसभा घेराव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. शहीद मैदान से लेकर जगन्नाथपुर चौक और विधानसभा जाने वाले रास्ते में सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और उसमें कटीले तार भी लगाए गए हैं.

 

विधानसभा के आगे खुले मैदान में भी सैकड़ों की संख्या में जवान तैनात हैं. बता दें कि आज झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का दूसरा दिन है.  

 

Uploaded Image

जगह-जगह पर सुरक्षाबलों की तैनाती

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही