Search

 
 
 

JPSC मामला : अभय तिवारी के ससुर हिरासत में, करोड़ों की संपत्तियां, अस्पताल, जमीन और फ्लैट CID की जांच के दायरे में

14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने  गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित हथबोर गांव में छापेमारी कर अभय तिवारी के ससुर एवं सरकारी शिक्षक विकास पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.
 
अभय तिवारी

Ranchi : 14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने  गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित हथबोर गांव में छापेमारी कर अभय तिवारी के ससुर एवं सरकारी शिक्षक विकास पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान अभय तिवारी के साले और ससुराल पक्ष से जुड़े कई अहम इनपुट मिले हैं. इसके बाद जांच एजेंसी अब पूरे परिवार की आर्थिक गतिविधियों और संपत्तियों की पड़ताल कर रही है.

 

 

सूत्रों का कहना है कि CID यह पता लगा रही है कि अभय तिवारी के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति कहां से आई. जांच के दायरे में देवघर में बन रहा करोड़ों रुपये का अस्पताल, रांची में खरीदी गई जमीन, तीन फ्लैट समेत अन्य अचल संपत्तियां भी शामिल हैं. एजेंसी इन सभी निवेशों के वित्तीय स्रोत और दस्तावेजों की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन संपत्तियों को खरीदने और निर्माण में इस्तेमाल किया गया पैसा किस माध्यम से आया.

 

सूत्रों के मुताबिक  यदि जांच में आय से अधिक संपत्ति या अवैध वित्तीय लेनदेन के साक्ष्य मिलते हैं तो आने वाले दिनों में इस मामले में कई और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. हालांकि, CID की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. जांच लगातार जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही