Search

 
 
 

Ranchi News: 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करेगा JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की कोर टीम ने आगामी 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया है. मंच ने इस संबंध में सभी छात्र-युवाओं और समर्थकों से अपील की है कि इस सूचना को झारखंड के हर जिले, प्रखंड और गांव तक अधिक से अधिक पहुंचाया जाए.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की कोर टीम ने आगामी 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया है. मंच ने इस संबंध में सभी छात्र-युवाओं और समर्थकों से अपील की है कि इस सूचना को झारखंड के हर जिले, प्रखंड और गांव तक अधिक से अधिक पहुंचाया जाए.

इसे भी पढ़ें: 

मंच की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि अब आंदोलन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सभी साथियों की है. इसके लिए सोशल मीडिया, पोस्ट और व्यक्तिगत संदेशों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी साझा करने का आग्रह किया गया है.

 

रिफॉर्म मंच ने अपील की है कि 10 अगस्त को पूरे झारखंड से बड़ी संख्या में छात्र और युवा रांची पहुंचकर विधानसभा घेराव में शामिल हों और अपनी एकजुटता, लोकतांत्रिक शक्ति तथा अधिकारों की आवाज बुलंद करें.

 

मंच का कहना है कि प्रत्येक शेयर, पोस्ट और संदेश इस आंदोलन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही