Search

 
 
 

Bhojpuri Film Industy : सास प्रथा में दिखेगा सास-बहू ड्रामा, ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Bhojpuri film : भोजपुरी सिनेमा की नई फिल्म सास प्रथा जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज होने वाली है. रिंकू भारती और सोनाली मिश्रा स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया है.
 
फाइल फोटो

Bhojpuri film : भोजपुरी सिनेमा की नई फिल्म सास प्रथा जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज होने वाली है. रिंकू भारती और सोनाली मिश्रा स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रिलीज डेट सामने नही आई है. ट्रेलर रिलीज होते ही अब तक करीब 1.5 लाख बार देखा जा चुका है.

 

राइटर-डायरेक्टर राम पटेल की फिल्म सास प्रथा के 2 मिनट 47 सेकंड लंबे ट्रेलर में सास, बहू और परिवार के बीच होने वाले तनाव को दिखाया गया है.कहानी में सास घर की मुखिया है और उसका स्वभाव बेहद सख्त है. धीरे-धीरे उसका व्यवहार इतना गुस्सैल हो जाता है कि परिवार के सदस्य खुद को उसकी मनमानी से परेशान हो जाते है 

 

 

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


सोने के हार से जुड़ी है परिवार की प्रथा

फिल्म की कहानी में सोने के हार का कनेक्शन नजर आता है. ट्रेलर के मुताबिक, परिवार में यह एक पुरानी प्रथा है. जिस महिला के गले में यह हार आता है, वह परिवार की सख्त शासन करने वाली सास बन जाती है.

 

ट्रेलर के अंत में बहुएं इस प्रथा के खिलाफ आवाज उठाती नजर आती हैं. हालांकि कहानी में अचानक ऐसा मोड़ आता है कि वे फिर सास के समर्थन में खड़ी हो जाती हैं. अब आखिर यह बदलाव क्यों आता है और ‘सास प्रथा’ का अंत कैसे होता है, इसका खुलासा फिल्म रिलीज होने के बाद ही होगा.

 

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

‘सास प्रथा’ में रिंकू भारती मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ सोनाली मिश्रा, सोनू पांडे, स्वीटी छाबड़ा, कहना सिंह, विजय लाल यादव और संभू जी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन राम पटेल ने किया है. फिल्म को अंकित पोद्दार और अभिजीत शुक्ला ने प्रोड्यूस किया है, जबकि दीपक दुबे इसके को-प्रोड्यूसर हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही