Search

 
 
 

गैंगस्टर राहुल सिंह के जन्मदिन पर भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव ने दी बधाई, वीडियो वायरल

Ranchi News: राहुल सिंह का नाम झारखंड की अपराध की दुनिया में चर्चित है. उसके खिलाफ पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा समेत कई जिलों में 20 से अधिक प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई है. झारखंड पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
 
गैंगस्टर को बधाई

Ranchi News: झारखंड के कुख्यात राहुल सिंह के जन्मदिन पर भोजपुरी के चर्चित कलाकार टुनटुन यादव का बधाई संदेश सामने आया है. टुनटुन यादव ने लाइव वीडियो के जरिए राहुल सिंह को जन्मदिन की बधाई दी. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है.

इसे भी पढ़ें: 

बताया जाता है कि राहुल सिंह का नाम झारखंड की अपराध की दुनिया में चर्चित है. उसके खिलाफ पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा समेत कई जिलों में 20 से अधिक प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई है. झारखंड पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

 

पुलिस के अनुसार, राहुल सिंह झारखंड छोड़कर विदेश भाग चुका है. हाल के दिनों में लातेहार और लोहरदगा जिले में हुई गोलीबारी की कई घटनाओं की जिम्मेदारी राहुल सिंह के नाम से सोशल मीडिया पर जारी पत्रों के जरिए ली गई थी. इसके अलावा एक कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को निशाना बनाकर फायरिंग किए जाने का भी मामला सामने आया था.

 

राहुल सिंह पर अलग-अलग जिलों में दर्ज मामलों को लेकर पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है. ऐसे में उसके जन्मदिन पर भोजपुरी कलाकार टुनटुन यादव का सार्वजनिक रूप से लाइव आकर बधाई देना चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि, टुनटुन यादव और राहुल सिंह के बीच संबंधों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही