Search

 
 
 

Sports News: भोला सिंह चौथी बार बने हॉकी झारखंड के अध्यक्ष, मनोज कोनबेगी नए महासचिव

जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रांची में आयोजित हॉकी झारखंड की 13वीं वार्षिक आमसभा में वर्ष 2026-30 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें मनोज कुमार प्रसाद (मनोज कोनबेगी) को सर्वसम्मति से महासचिव चुने गए,
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रांची में आयोजित हॉकी झारखंड की 13वीं वार्षिक आमसभा में वर्ष 2026-30 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें मनोज कुमार प्रसाद (मनोज कोनबेगी) को सर्वसम्मति से महासचिव चुने गए, जबकि भोलानाथ सिंह लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए.

Uploaded Image

चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त आईएएस अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि सभी 11 पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

आमसभा में वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट और आगामी योजनाओं को मंजूरी दी गई. साथ ही राज्य के 20 जिलों को 65-65 हजार रुपये मूल्य के हॉकी किट वितरित किए गए. इस अवसर पर विजय शंकर सिंह को हॉकी झारखंड का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया.

 

महासचिव बनने पर मनोज कोनबेगी को विभिन्न जिला हॉकी संघों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही