Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में जिला भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन, दीपक बोले- राष्ट्रवाद का केंद्र बनेगा

Deoghar : झारखंड की सांस्कृतिक आध्यात्मिक राजधानी देवघर में शुक्रवार को चितौड़िया रोड स्थित थारी दुलमपुर माया पहाड़ के समीप भाजपा के जिला कार्यालय का भूमि पूजन हुआ. पूजन और शिलान्यास प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया. दीपक प्रकाश ने कहा कि देवघर बाबा बैजनाथ की नगरी है. यह देश के कई मूर्धन्य सिद्ध संतों व महापुरुषों की भूमि है. ऐसे पावन पवित्र धरती पर भाजपा का जिला कार्यालय राष्ट्रवाद के प्रचार प्रसार का केंद्र बनेगा. भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव अपने राष्ट्रवादी और अंत्योदय आधारित विचारों, कार्यक्रमों के माध्यम से प्राप्त किया है. इसे मूर्त रूप देने, धरातल पर उतारने में पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं का त्याग, बलिदान और समर्पण शामिल है. कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए सुविधा संपन्न कार्यालय आज की आवश्यकता है. इसलिए पार्टी ने सभी जिलों में अपना कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है.

11 जिलों में नवनिर्मित कार्यालय चालू हो चुका है

दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा के 27 सांगठनिक जिलों में से 11 जिलों में नवनिर्मित अपना कार्यालय कार्य करने लग गया है, जबकि देवघर सहित 8 जिलों में निर्माण कार्य प्रगति पर है. कार्यालय में कामकाज की आवश्यक सुविधाओं के साथ जिलाध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, सभा कक्ष, अतिथियों के लिए आवास की सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि देवघर जिला कार्यालय देश भर के कार्यकर्ताओं का केंद्रबिंदु बनेगा . यहां के कार्यकर्ताओं को देशभर से आनेवाले कार्यकर्ताओं की सेवा का अवसर मिलेगा.

कार्यक्रमों की तरह कार्यालय का भी महत्व- कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सांगठनिक विस्तार, कार्यकर्ताओं के विकास में विचारों, कार्यक्रमों की तरह कार्यालय का भी महत्व है. कार्यालय की गतिविधियां बाहर से आनेवाले कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बनती है. देवघर का जिला कार्यालय संथाल परगना क्षेत्र के कार्यकर्ता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. जिलाध्यक्ष और विधायक नारायण दास ने कहा कि आज वर्षों की तपस्या और स्वप्न साकार हो रहा है. सौभाग्यशाली हूं कि बाबा बैजनाथ की असीम कृपा से मुझे पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन का अवसर मिला. उन्होंने पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देवघर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला कार्यालय संगठन की सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा. कार्यक्रम को पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, विधायक रणधीर सिंह ने भी संबोधित किया. इस मौके पर डॉ. प्रदीप वर्मा, दीपक बंका, पंकज भदौरिया, अधीर चंद्र उपिस्थत थे.

सभी ने बाबा मंदिर में की पूजा

इससे पहले सांसद दीपक प्रकाश, कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, जिलाध्यक्ष एवं विधायक नारायण दास सहित अन्य ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की. राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. इसे भी पढ़ें – साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahibganj-youth-arrested-with-two-desi-katta-one-rifle-and-several-bullets/">साहिबगंज:

दो देसी कट्टा, एक राइफल व कई गोली के साथ युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही