Search

 
 
 

रिलीज से पहले ही भूत बंगला ने मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में बिकी इतनी टिकट

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है. फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि आज 16 अप्रैल को इसके पेड प्रीव्यू भी रखे गए हैं.
 

Lagatar desk : अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है. फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि आज 16 अप्रैल को इसके पेड प्रीव्यू भी रखे गए हैं. ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है.

 

एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत


फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े काफी अच्छे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 34,398 टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म ने लगभग 91.64 लाख रुपये की कमाई कर ली है. खास बात यह है कि हिंदी के साथ-साथ नॉर्थ ईस्ट (अरुणाचल प्रदेश, असम) और आंध्र प्रदेश में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 


बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की तैयारी


फिल्म की रिलीज डेट को लेकर पहले कई बदलाव हुए थे और ऐसी खबरें भी थीं कि यह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से क्लैश से बचने की कोशिश कर रही है. हालांकि अब ‘भूत बंगला’ पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी टक्कर दे सकती है.

 

अक्षय कुमार को फिल्म पर भरोसा


बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. यही कारण है कि वे प्रमोशन में ज्यादा आक्रामक नजर नहीं आ रहे. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, और लंबे समय बाद दोनों की जोड़ी साथ आई है, जिससे फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही